सोनभद्र

भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल धनराज की हुई मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में बीते आठ फरवरी को हुए मारपीट में घायल घनराज प्रजापति की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि बीते आठ फरवरी को सुबह सत्यनारायण पुत्र जवाहिर गांव में ही विवादित भूमि में दीवाल खड़ा कर दिया था। जहाँ धनराज 54 पुत्र रामकिशुन महुअरिया के साथ विकास पुत्र गजरूप, उर्मिला पत्नी गजरूप, किशनी पत्नी घनराज, मोतीलाल पुत्र रामजनम, अंजनी पुत्र रामजनम, अशर्फी पुत्र रामजनम, सुमेर पुत्र घनराज पहुँच कर मारपीट दोनो पक्ष जमकर किये जिसमे लाठी डंडे जमकर बरसे थे। उक्त घटना में घायल घनराज को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर भेज दिया। उसके बाद परिजनों ने निजी हॉस्पिटल वाराणसी में उपचार कराया। तीन दिन पहले घनराज को घर वापस लाया गया। लेकिन सोमवार की रात्रि में अचानक तवियत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा सीएचसी दुद्धी पहुँचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौत की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया है। परिजनों द्वारा अभी तक नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही करेंगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App