सोनभद्र

सड़क हादसे में बर्तन दुकानदार की मौत

दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सामने से आ रही अनियंत्रित कार के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार अपने बर्तन दुकान के लिए झारखंड के गढ़वा जिले से मार्केट करने के बाद अपने घर वापस हुआ था। विंढमगंज थाने क्षेत्र के फूलवार गांव में दुद्धी की ओर से जा रही अनियंत्रित काऱ ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। गांव के लोगों ने बाइक सवार पंकज कसेरा 28 पुत्र नागेंद्र प्रसाद कसेरा निवासी वार्ड 8 दुद्धी को हॉस्पिटल भेजने का प्रबंध किया तब तक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थानाध्यक्ष प्रमोद यादव ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक पंकज कसेरा की शादी पिछले तीन साल पहले हुई थी। इसके कुल चार भाई एक बहन है। जिसमें सभी की शादी हो गई। तीसरे भाई पंकज कसेरा की मौत की खबर सुनते ही घर मे चीख पुकार मच गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App