सोनभद्र

बारात में आये युवक की मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में सोमवार की रात्रि में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आये युवक की मौत हो गई। बभनी थाना क्षेत्र के धनवार गांव से रामबचन पुत्र मनफेर की शादी दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में विजय सिंह की लड़की के लिए सोमवार बारात आई थी। बारात में जीतसिंह 33 पुत्र गनेशी अपने साले की लड़का के लिए बड़ी धूमधाम से बारात करने आया हुआ था। बघाडू गांव में बारात पहुंचने के बाद द्वारपूजा की रश्म हो रही थी, सभी लोग शादी की जश्न में डूबे हुए थे। तभी जीत सिंह डांस कर रहा था उस वक्त जीत सिंह गिर गया, गिरने के बाद बाहर किनारे चला गया बाद में, साथ में बारातियों को जब इसकी जानकारी हुई तो जीतसिंह को खोजने लगे जहां किनारे पड़ा जीतसिंह को देखा कि सीने पर हाथ रखे हुए था। जहाँ कुछ चोट लगने की हालत दिखाई दिया। परिजनों ने हॉस्पिटल के लिए निकल रहे थे तभी मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब ढाई बजे रात्रि की बताई गई। उक्त घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक चालक का काम कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App