सोनभद्र

शांतिपूर्ण माहौल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा सकुशल शुरू हो गई । सुबह की पाली में कक्षा दसवीं की हिंदी विषय परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई तीनों परीक्षा केंद्र पर कुल 971 परीक्षार्थी का नामांकन था जिसमें 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में 999 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ जिसमें से 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक बिनोद शुक्ला ने बताया की हमारे परीक्षा केंद्र पर 458 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमे 36 बच्चे अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में 394 में से 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
वही अंबेडकर इंटर कॉलेज राजमिलान के केंद्र व्यवस्थापक कृपा शंकर ने बताया कि 120 में 06परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । दूसरी पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 269 परीक्षार्थियों में 11 अनुपस्थित रहे। प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज जरहा के केंद्र व्यवस्थापक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि 383 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमे 24 अनुपस्थित रहे वही दूसरी पाली की इंटर की परीक्षा में 336 में से 33 अनुपस्थित रही।वार्षिक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट काशीनाथ यादव (अवर अभियंता सिंचाई विभाग) ,पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से परीक्षा केंद्र पर तैनात रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
Download App