सोनभद्र

महाशिवरात्रि व होली के मद्देनजर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता )आगामी त्योहार महाशिवरात्रि व होली के त्यौहार के मद्देनजर रविवार को बीजपुर थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित संभ्रांतजनो से महाशिवरात्रि पर अजीरेश्वर धाम जरहा में लगने वाले मेले की विस्तृत जानकारी ली और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उस दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कतई बख्शा नही जाएगा साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली एसओ ने कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के 16 गावो में 63 स्थानों पर होलिका दहन होगा और होलिका दहन के दिन साउंड मानक के अनुसार ही बजेगा। इस मौके पर उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहा विनोद भारती, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, रजमिलान बद्रीनाथ,सुरेंद्र अग्रहरि,इंद्रदेव सिंह,जगदीश यादव,मो.मुख्तार आलम,नईम अंसारी,राजाराम वर्मा सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
Download App