सोनभद्र

हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन, वर्षा रानी हुई सम्मानित

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) बेसिक शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति व निपुण लक्ष्य को गति देने के लिए हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम के प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी को राज्य स्तरीय कला क्राप्ट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर बीआरसी दुद्धी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने बच्चों को विद्यालय भेजने को लेकर अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे का भविष्य विद्यालय से ही विकास होता है। बच्चों के बीच समय देकर उनके उज्ज्वल भविष्य बनाएं।

बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया, सीडीपीओ मनोज सिंह ने कहा कि अभिभावकों को उनके बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालयों में नियमित भेंजे। निपुण लक्ष्य व विभागीय योजनाओं की जानकारी देना है। ताकि इन सभी योजनाओं को गति दिया जा सके। बीइओ महेंद्र मौर्य ने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर अभिभावकों के साथ बैठक इसलिए किया जाता है। कि समय से अभिभावकों को जागरूक होकर बच्चों को प्रेरित कर सके।

प्राथमिक विद्यालय कलकली बहरा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय केवटानटोला डूमरडीहा, घसियाबस्ती जोरुखाड़, कंपोजिट विद्यालय दिघुल, हथवानी द्वितीय, बागबियानी जोरुखाड़, व पुनर्वास कॉलोनी अमवार विद्यालय द्वारा स्टाल लगाई गई। इस अवसर पर वर्षा रानी, अमृता तिवारी, रेणु कनौजिया, सरिता कुमारी, स्वाति झा, सन्तोष सिंह, नीरज कनौजिया, श्यामबिहारी, रामरक्षा, मनोज जायसवाल, अभिषेक, निरंजन अग्रहरि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता
Download App