सोनभद्र

एक ही ई-पपत्र फार्म सी पर दो से तीन चक्कर गिट्टी परिवहन कर रहे माफिया किस्म के हाइवा संचालक

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) अवैध खनन एंव परिवहन के लिए निरन्तर गतिविधियो के लिए जाने वाला जनपद सोनभद्र इन दिनो स्थानीय हाइवा संचालक एक ही ई-पपत्र फार्म सी पर दो से तीन चक्कर गिट्टी परिवहन कर लोकल स्तर खाली करने का मामला चर्चा का विषय बना है। इस काले कारोबार से प्रतिदिन राज्य सरकार को भारी पैमाने पर कई लाखों की रूपए की राजस्व क्षति हो रही है।

बताते चले की दो हफ्ते पुर्व सोनभद्र दौरे पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा ज्ञापन देकर गिट्टी एंव मोरम लोडिंग पाइंट से अंडर लोड सुनिश्चित कराने समेत खनिज विभाग द्वारा रोड पर उत्पीड़न समेत अन्य समस्याओ का प्रमुखता से अवगत कराया था इस पर मुख्य सचिव ने हाइबे पर संचालित लोढ़ी पपत्र संग्रह एंव जांच केन्द्र समाप्त करने का आश्वासन दिया था जिसके बाद लोढ़ी स्थित पपत्र संग्रह एंव जांच केन्द्र समाप्त हो गया। मुख्य सचिव ने ट्रक संचालको को आश्वासन दिया था की खनिज पपत्र संग्रह केन्द्र एंव चेक पोस्ट लोडिंग पाइंट के समीप की जाएगी किंतु अभी तक लोडिंग पॉइंट के समीप चेक पोस्ट स्थापित नही होने से जिले के स्थानिय माफिया किस्म के हाइवा संचालको की बल्ले-बल्ले हो गयी है। बताया जाता है की माफिया किस्म के हाइवा वाहन संचालक इन दिनो एक ही ई-पपत्र फार्म “सी” के सहारे दो से तीन चक्कर अपने हाइबा वाहनो से गिट्टी परिवहन कर मुख्यालय के इर्द गिर्द स्थानो पर खाली कर भारी पैमाने पर राजस्व की क्षति कर रहे है। यह खेल अक्सर दिन के साथ रात के अंधेरे मे किया जा रहा है।

माइन्स चेक कैमरे से बचने के लिए हाइवा वाहनो पर त्रिपाल से गिट्टी ढकने के साथ वाहनो के शीशे पर लगने वाले माइन टैग स्टीकर हटा कर गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है जिससे माइन टैग कैमरे के बच सके। यह खेल गिट्टी ट्रांसपोर्टर उद्योग मे काफी चर्चा का विषय बने होने के वजह से खनिज परिवहन व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है प्रश्न उठता है की किसके संरक्षण मे अवैध गिट्टी का परिवहन संचालित हो रहा है । कुछ वाहन संचालको ने अपना नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया की एक चर्चित क्रशर व्यवसाई एंव बडे वाहन संचालक है जो खनन विभाग के बड़े अधिकारी के नजदीकी होने के नाते इनके शह पर चुनिन्दा वाहन संचालको का एक गैग है जो अपने खासम खास वाहन संचालको के तकरीबन सैकड़ो की संख्या मे हाइवा वाहनो रोजना एक ही पपत्र ई फार्म सी पर दो से तीन चक्कर ओवरलोडिंग गिट्टी का निरन्तर परिवहन कर जिले एवं आसपास जगहो पर खाली कर रहे है।

वाहन संचालको ने यह भी बताया की तीन माह से जो फर्जी प्रपत्र ई फार्म सी संचालित हो रहा था उसमे भी अन्य के साथ उक्त क्रशर व्यवसाई की भी संलिप्ता थी। हम वाहन संचालको के लिए नियमानुसार गिट्टी परिवहन का व्यवसाय घाटे का सौदा साबित हो रहा है। वाहन संचालको ने नियमानुसार गिट्टी के बैध ई-पपत्र फार्म सी विधिवत सत्यापित करने के लिए जांच केन्द्र पुन: स्थापित किए जाने की मांग की है।जिससे अवैध रूप से कि जा रही गिट्टी परिवहन के काले कारोबार पर प्रभावी रोक लग सके।

इस सम्बन्ध मे ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र शैलेन्द्र सिंह ने सेलफोन पर बताया की चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन पकड़े गए है उनके विरूद्ध कई एफआईआर भी दर्ज कराई गयी है,रात्री मे समय चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा जिससे अवैध कार्यमे लिप्त लोगो को पकड़ा जा सके। रही बात चेक पोस्ट स्थापित करने की तो शासन से निर्देश मिलने पर चेक पोस्ट स्थापित कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता
Download App