सोनभद्र

बिग ब्रेकिंग-अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ कार को रौंदते झोपड़ी में घुसी, 6 की मौत

घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली का

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-लुंबिनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथीनाला थाना अंतर्गत रानीताली में रविवार की शाम लगभग 7 बजे अनियंत्रित ट्रेलर डिवाडर तोड़कर दूसरे साइड में जा रही कार को रौंदते हुए एक झोपड़ी में घुसी। मौके पर ही छह की मौत हो चुकी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजने में लगी है। हादसे के दौरान विपरीत दिशा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बैठे चालक खलासी की भी मौत हो गई है।

हाइवे पर अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बैठे आधे दर्जन सवारियों की मौत हो गई। उक्त घटना की चीख पुकार से हड़कंप मच गई। पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से शव को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया। सभी शव को पुलिस कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेजने में जुटी रही। अन्य घायल लोगों को पुलिस आनन फानन में अस्पताल लेकर चले गए। बताया जाता है कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव में चोपन से हाथीनाला की ओर आ रही एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरे तरफ की सड़क पर चली गई। सामने हाथीनाला से चोपन को जा रही एक स्कार्पियो वाहन बुरी तरह से चपेट में आ गई। जिसमें सभी सवारी बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर वाहन में सवार छः लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अन्सारी ने बताया कि दुद्धी सीएचसी में लाये गए घायलों में 5 लोगों को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया है। इनमें 4 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। चार घायलों का इलाज जारी है। लगातार एम्बुलेंस मौके पर भेजी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App