सोनभद्र

मोटरसाइकिल के धक्के से घायल बेहोश वृद्ध ट्रामा सेंटर में भर्ती

हादसा दुद्धी-हाथीनाला मार्ग के बीडर तिराहे का
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी-हाथीनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार कर घायल कर दिया। घटनास्थल पर बेहोश वृद्ध को सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। कोतवाली दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक को लिखित पत्र देकर बीडर गांव निवासी महताब अहमद ने अवगत कराया है कि 2 दिन पूर्व शुक्रवार को शाम करीब 6:00 बजे उनके फुफेरे भाई 60 वर्षीय नसीम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद बशीर निवासी कस्बा रावर्टसगंज निराला नगर वार्ड नंबर 22 उनसे मिलने बीडर गांव जा रहा था। नसीम बीडर तिराहे पहुंचा था कि सामने तेज रफ्तार में आ रहे आ रहे रजखड़ गांव निवासी रामकुमार उर्फ विजय पुत्र रामदेव अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 65 बीई 9534 पैशन प्रो पर अपना नियंत्रण खोते होते हुए नसीम को टक्कर मार दिया। जिससे नसीम मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार अपना अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जैसे ही दुर्घटना की सूचना फुफेरे भाई महताब को मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में नसीम को सीएचसी दुद्धी लाकर लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विनोद ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रावर्टसगंज के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां भी स्थिति नाजुक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 3 दिन बीत जाने के व इलाज जारी होने के बावजूद मरीज को अभी तक होश में नहीं आया है। तीसरे दिन महताब जब दुद्धी वापस आया तो कोतवाली पुलिस को इसकी लिखित सूचना देते हुए वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व मौके पर पड़ी लावारिस हालत में मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App