सोनभद्र

ब्लॉक प्रमुख ने अंगवस्त्र भेट कर पत्रकारों को किया सम्मानित

जनसमस्याओं को उजागर करना ही सच्ची पत्रकारिता

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने स्थानीय पत्रकारों को अंगवस्त्र और नव वर्ष की डायरी भेट कर सम्मानित किया। और कहा कि लोकतन्त्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है । क्षेत्र की जनसमस्याओं को उजागर करने का आह्वान करते हुए कहा कि क्षेत्र में जो भी जनता से जुड़ी समस्या है उसे सार्वजनिक करने और प्रशासन शासन तक पहुंचने का काम पत्रकार तमाम कठिनाइयों और समस्याओं से जूझते हुए निडर होकर कलम चलाना आसान नहीं होता।फिर भी पत्रकार निष्पक्ष भाव से काम करते है।ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा उद्योग धंधे है ।बिजली उत्पादन है।फिर भी कई टोले में बिजली न पहुंचना जिला प्रशासन के लिए चुनौती है उन्होंने कहा कि हवा, पानी, मिट्टी में प्रदूषण,लाख का विलुप्त होना सब प्रदूषण के वजह से हुआ ऐसे में क्षेत्रवासियों को सस्ती बिजली,युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देनी चाहिए ।वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा ने फ्लोराइड की समस्या से अवगत कराते हुए समस्या के हल के लिए आगे आने का आह्वान किया।अशोक दुबे ने बिजली विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया।वही सीएचसी में मरीजों के वाहन खड़े करने में आ रही बाधा पर बात की गई। मौके पर रवि शंकर,अजीत,विकास सिंह,पंकज सिंह, अमिताभ मिश्रा ,संतोष, यादव, मुकेश सोनी,शारदा प्रसाद, बाबू लाल, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App