सोनभद्र

अध्यक्ष व सचिव पद पर होगा सीधा मुकाबला

दुद्धी बार का नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न,15 लोगों ने किया नामांकन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 15 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया।जिसमें अध्यक्ष व सचिव को छोड़ शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
इस बाबत जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कुलभूषण पांडेय व प्रेमचंद यादव एवं सचिव पद पर राकेश कुमार व दिनेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया।जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन बिहारी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए दुबेश प्रकाश व रामसागर, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए कृष्णानंद तिवारी व प्रदीप कुमार,कोषाध्यक्ष में राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव पुस्तकालय में बैजनाथ यादव, सहसचिव प्रशासन में पीयूष कुमार, सहसचिव प्रकाशन में एमजे अहमद एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर छः पदों के लिए शन्नो बानों व मनोज कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया है। इस प्रकार अध्यक्ष व सचिव को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि 21 जनवरी 2025 को नामांकन पत्रों की जांच, वापसी और वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन अलग अलग समय पर होगा। जबकि मतदान 24 जनवरी को 11 बजे से 3.30 बजे तक मतदान और 4 बजे से मतगणना उपरांत परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे पहली बार गूंजेगी सनातन चेतना की आवाज सनातन और भारतवर्ष विषय पर प्रख्यात वक्ता पुष्पेन्द्र क... पुरुषोत्तम मास मे युवा समाजसेवी के साथ तीर्थ यात्रियो की बस रामलला का दर्शन करने अयोध्या रवाना मासूम की मौत से पसरा मातम ननिहाल आए 7 वर्षीय बालक की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थित में युवती का पेड़ से लटकता शव मिला एसबीआई म्युचुअल फंड शाखा रेणुकूट से मेन रोड पर कार्यालय का उद्घाटन दो बच्चो के पिता ने गृहकलह से परेशान होकर फांसी लगाकर दी जान बहन की शादी की खुशिया मातम मे बदली पुलिया के नीचे दुर्गंध युक्त मिला मंदबुद्धि युवक का शव आगामी मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न शौच के लिए निकली महिला तीन दिनों से लापता, तलाश जारी जली विद्युत केबल, बंद हुआ आरओ प्लांट; भीषण गर्मी में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
Download App