सोनभद्र

बड़ी खबर-सीएचसी के फार्मासिस्ट की हार्ट अटैक से मौत

सीने में दर्द व बीपी बढ़ने पर दो दिन पूर्व गए थे घर

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्थाई फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार यादव की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें बीपी घटने-बढ़ने व सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें सीने में दर्द उठा था। जांच के उपरांत ब्लड प्रेशर भी फ्लैचुएट करता पाया गया। उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयां भी दी गई थी। मगर तबीयत में अपेक्षित आराम न होने पर वे सीएल लेकर वाराणसी स्थित घर जाकर इलाज कराने चले गए। बुधवार को अचानक उन्हें निधन की खबर उनके साथी फार्मासिस्ट ने वाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट किया। कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दिया गया। स्थानीय सीएचसी की स्वास्थ्यकर्मी दिन भर इस समाचार की पुष्टि करते रहे। देर रात फार्मासिस्ट महेन्द यादव की पत्नी ने केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी को महेंद्र कुमार फार्मासिस्ट के मोबाईल से विलाप करते हुए उनके निधन की खबर व चिता की तस्वीर भेजी। मौत की खबर पुष्ट होते ही स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों में शोक को लहर दौड़ गई। महेंद्र कुमार वर्ष 2015 में सीएचसी दुद्धी में बतौर फार्मासिस्ट (एलोपैथ) पहली पोस्टिंग के रूप में जॉइनिंग की थी। फरवरी 2023 से इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवार से अटैच किया गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App