सोनभद्र

21वी अंतरराज्यीय दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ बख्रिहवा में कल से

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बख्रिहवा के तत्वावधान में 21वी अंतरराज्यीय दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ शनिवार से शुरू हो रहा हैं । फ्रेंड्स क्लब बख्रिहवा के अध्यक्ष अवनीश दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि को टीमें प्रतिभाग करेंगी। पिछले वर्ष की भांति प्रतियोगिता दो भागों में बांटी गई हैं पहले दिन ग्रामीण टीमो का मैच होगा और दूसरे दिन शहरी टीमों का मैच होगा। ग्रामीण विजेता टीम को 5100 रुपये पुरस्कार तथा उपविजेता को 3100 पुरस्कार दिया जाएगा वही शहरी विजेता टीम को 15551 तथा उपविजेता को 11151 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से संदीप शर्मा,आलोक सिंह,खुर्शीद आलम,सोनू रवानी,अभय कुमार,संदीप जायसवाल, कुंज बिहारी, सीताराम,रामसूरत, जय प्रकाश, अशोक प्रजापति, देवकुमार, रामचरन पनिका,रवीन्द्र श्रीवास्तव के साथ कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App