सोनभद्र

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए बनाई रणनीति

– 5 जनवरी को विजयगढ़ किले पर होगी बैठक
– 8 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर होगा विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन
– 14 जनवरी को अमरकंटक में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम का मनाया जाएगा जन्मदिवस
– चोपन ब्लाक अंतर्गत तेलगुड़वा पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी(गोंगपा) कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को दोपहर में चोपन ब्लाक अंतर्गत तेलगुड़वा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती के लिए विचार विमर्श कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक रणनीति बनाई गई। इसके अलावा 5 जनवरी को विजयगढ़ किले पर बैठक, 8 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन और 14 जनवरी को अमरकंटक में पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिवस मनाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राम नरेश पोया ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जरूरत है। यह तभी संभव होगा जब गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उनकी हर समस्याओं का निदान कराया जएगा।
उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को विजयगढ़ किले पर पार्टी की आवश्यक बैठक होगी जिसमें आगामी 8,9,10 मार्च को आयोजित आदिवासी मेले एवं सामुहिक शादी को सफल बनाने के लिए बिचार विमर्श कर आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा आगामी 8 जनवरी को कलेक्ट्रेट में गृहमंत्री के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा 14 जनवरी को गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसी प्रकार से अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नरेश पोया और संचालन जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपची ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया,जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार, आरके सिंह अर्मी, रामसूरत उड़ाके, श्रीराम टेकाम, रामचंद्र टेकाम, देवा सिंह उड़के,रामकुमार करियाम,अयोध्या प्रसाद टेकाम आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App