सोनभद्र

प्रांजलि के पीओ पद पर चयनित होने से परिजनों समेत क्षेत्र में हर्ष

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) भारतीय मजदूर संघ ‘एनटीपीसी महासंघ’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रिंहदनगर के अध्यक्ष राकेश राय की पुत्री प्रांजलि राय का ‘बैंक आफ बड़ौदा’ में पीओ के पद पर चयन होने से परिजनों समेत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रांजलि बचपन से हीं कुशाग्र एवं मेधावी रहीं हैं। प्रांजलि की मम्मी बीना राय कुशल गृहिणी हैं। प्रांजलि का छोटा भाई शिवम राय भूवनेश्वर में कलिंगा से इंजीनियरिंग कर रहा है। प्रांजलि राय अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता के साथ अपने दादा अशोक राय एवं नाना जोगिंदर राय को देती है।प्रांजलि राय का कहना है कि बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के बिना कोई भी सफलता संभव नहीं है। परिश्रम के साथ बड़ो का आशीर्वाद भी जरूरी होता है।ज्ञातव्य हो कि प्रांजलि के दादा अशोक राय एक समाजसेवी हैं। प्रांजलि स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के कालेज जाकिर हुसैन से अपने नाना जोगिंदर राय के अभिभावकत्व में की है।इस उल्लास के अवसर पर कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनन्त मोहन,अनिल त्रिपाठी,अरूणा सिन्हा,अनामिका, मुकेश शाही, पुनम शाही आदि ने घर पहुंचकर प्रांजलि राय को बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App