सोनभद्र

सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कवायद हुई तेज

संदिग्ध व्यक्तियों की आमद पर पुलिस प्रशासन अलर्ट
इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने खुद संभाली कमान, व्यापारियों व सम्मानितजनों से कैमरा लगवाने की अपील
दुद्धी, सोनभद्र। नगर में दो दिन पूर्व अर्धरात्रि 8 संदिग्ध व्यक्तियों की आमद न केवल नगरवासियों को दहशत में ला दिया बल्कि सीसीटीवी फुटेज मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह स्वयं नगर का भ्रमण कर प्रशासन व निजी तौर पर घरों व प्रतिष्ठानों के सामने लगे क्लोज सर्टिक कैमरों की जांच करवाई। कई बंद पड़े कैमरों को तत्काल दुरुस्तीकरण का कार्य कराया गया वहीं नगर के सभी बड़े प्रतिष्ठानों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान व आवास पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की। कहा, अगर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सही काम करेंगे तो पुलिस को किसी भी घटना का पता लगाना आसान हो जाएगा। जिससे अपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। बताना मुनासिब होगा कि दो दिन पूर्व जामा मस्जिद गली में रात 2 बजे 8 संदिग्ध व्यक्ति मुंह बांधे व चप्पल-जूता कमर में खोंसे हुए सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुए थे। थाने के स्टाफ क्वाटर से पुलिस जवान के जगने की आहट पर संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम दिए बगैर पलायित हो गए थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App