सोनभद्र

एसबीए चुनाव: 10 दिसंबर से मिलेगा पर्चा, 11 और 12 दिसंबर को होगा पर्चा दाखिला

* 20 दिसंबर को मतदान, 21 दिसंबर को होगी मतगणना

* चुनावी सरगर्मी हुई तेज, प्रत्याशियों ने किया वकील मतदाताओं से संपर्क

फोटो: शशि कुमार मिश्र एडवोकेट, मुख्य चुनाव अधिकारी सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र।
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए 10 दिसंबर मंगलवार से पर्चा की बिक्री शुरू हो जाएगी। 11 दिसंबर तक पर्चा मिलेगा। जबकि 11 व 12 दिसंबर को पर्चा दाखिला होगा। 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा सोमवार को वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2024- 2025 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण किया जाएगा। प्रत्याशियों द्वारा पर्चा का दाखिला 11 व 12 दिसंबर को किया जाएगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, पर्चा पर आपत्ति तथा पर्चा की जांच और आपत्ति निस्तारण, वैध पर्चा का प्रकाशन, पर्चा वापसी के बाद अंतिम वैध पर्चा का प्रकाशन 13 दिसंबर को होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों के बीच मतदाता सूची का वितरण 16 दिसंबर को किया जाएगा। जो वकील मतदाता वोटिंग के दिन बाहर रहेंगे उनकी सुविधा के लिए 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने सोमवार को वकील मतदाताओं से संपर्क किया, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App