सोनभद्र

आरटीओ टीम वसूली में मस्त ट्रांसपोर्टर पस्त शासन बेखबर

सिगरौली सोनभद्र अंतरराज्यीय सीमा परआरटीओ टीम सिगरौली वसूली में मस्त ट्रांसपोर्टर पस्त शासन बेखबर के तर्ज पर बेखौफ आरटीओ उड़न दस्ता सिगरौली वसूली कर रही जिससे ट्रांसपोर्टरों की नींद हराम हो गयी है। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मोहन यादव के निर्देश के बाद बंद किये गए अंतरराज्यीय सीमा के आरटीओ बैरियरों में सिगरौली सोनभद्र अंतरराज्यीय सीमा को देखा जाय आज भी उसी तरह परिवहन विभाग की वसूली चल रही जैसे चलता था बस तरीका बदल गया है।लगभग प्रतिदिन परिवहन विभाग की आरटीओ उड़नदस्ता टीम सिगरौली सोनभद्र के सीमा पर वसूली करते हुये नजर आएंगे। इन्हें सरकार के फरमान कोई असर नही पड़ रहा है।इस साफ मायने में समझिए मोटर मालिकों के साथ छलावा है वसूली अब भी जारी है सिर्फ तरीका बदला है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा अंतरराज्यीय सीमा के आरटीओ बैरियरों को 30 जून की मध्य रात्रि से बंद करने के बाद से परिवहन विभाग के अधिकारियों के जेबे ढ़ीली हो गयी ।अधिकारियों ने उड़न दस्ते के माध्यम से फिर उसी तरह वसूली जारी है ट्रांसपोर्टरो कोई खास राहत नही मिला। प्रदेश में संचालित आरटीओ चेक पोस्ट पर लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद सरकार ने 1जुलाई 2024 से इन्हें बंद कर दिया गया है। स्थानीय ट्रांसपोर्टर ने मुख्यमंत्री से आरटीओ की टीम पर शीघ्र कारवाई का मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App