सोनभद्र

चोपन गांव सिंदुरिया मेश्री राम लीला का भगवान श्री राम जी के मुकुट पूजन से हुआ शुभारंभ

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर के समीपवर्ती गांव सिंदुरिया मे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुराने समय से ही संचालित श्री राम लीला का भगवान श्री राम जी के मुकुट पूजन से शुभारंभ हुआ।
इस अनुष्ठानिक आयोजन का सिंदुरिया निवासी ग्रामीण जनों के साथ आयोजन किया जाता है ताकि गांव में अध्यात्मिक वातावरण बना रहे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे, विश्व में शांति बनी रहे।
इस अनुष्ठानिक आयोजन में मान्यता है कि भगवान के मंच पर जो भी मनौती करते हैं वो निश्चित रूप से पूर्ण होती है, दूर गांवों से जिले के बाहर से भी लोग मन्नत के लिए यहां आते हैं मनौती पूरी होने पर प्रत्येक वर्ष राम लीला के समय माथा टेकने और प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं।
गांव की बेटियां गांव के लोगों के रिश्तेदार भी एक सप्ताह तक के लिए गांव में ही रुक कर भगवान की लीला का दर्शन करते हैं।
श्री राम लीला की यह विशेषता है कि गांव के पांडे परिवार के लोग ही लीला के पात्र होते हैं जो पाठ पिता करते हैं वहीं पाठ उनके वृद्ध होने पर उनके बच्चे करते हैं तथा भयंकर ठंड में भी घर के सभी छोटे, बड़े, नवजात शिशु भी पूरी लीला तक उपस्थित रह कर आरती के पश्चात ही घर जाते हैं। ठंड के कारण लीला के समय कोई बिमार नहीं होता।
समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश पांडेय ने मुकुट पूजन किया इस अवसर पर व्यास जी मुरली तिवारी विद्या शंकर पांडेय एवं समस्त पांडे परिवार मौजूद रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App