सोनभद्र

विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

-जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
-हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल
– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में शनिवार को सातवें दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। इससे लोगों को तरह-तरह की संक्रामक बीमारी और महामारी के प्रकोप से बचाव होगा। विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया।
यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान करूणा सिंह, भैयालाल, सविता मिश्रा,विनीता गुप्ता,कलावती चौबे, रामा देवी, कालो देवी, हीरा, विमला देवी, कृष्णावती, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, राजेंद्र बाबा, शुभराम बाबा, बलिराम बाबा, रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा, गुप्तेश्वर बाबा, मुन्ना बाबा आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App