सोनभद्र

भाजपा दुद्धी मंडल की कार्यशाला संपन्न

संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी मंडल की कार्यशाला अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में स्थानीय जल निगम के बहुद्देशीय हाल में संपन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि पधारे भारतीय जनता पार्टी के भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बताया कि 6 साल में होने वाले संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में सोनभद्र के चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव की देखरेख में सर्वप्रथम बूथ स्तर, शक्ति केंद्र व मंडल का चुनाव 25 नवंबर तक कराया जाना है। दुद्धी मंडल के चुनाव अधिकारी के रूप में राम लखन गोंड को जिम्मेदारी दी गई। दुद्धी के समस्त 14 शक्ति केंद्रों के लिए चुनाव प्रभारी की नियुक्ति भी बैठक में चुनाव अधिकारी सोनभद्र द्वारा की गई। इस अवसर पर बृजेश श्रीवास्तव, रामनिवास तोमर, दिलीप पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन प्रेम नारायण सिंह मोनू सभासद ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App