सोनभद्र

कबड्डी में रासपहरी और वालीबाल में लीलाडेवा ने जीता आखिरी मुकाबला

ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद का हुआ समापन
म्योरपुर सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के खेल मैदान पर युवा कल्याण और प्रादेशिक विभाग के आयोजन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को जूनियर वर्ग कबड्डी में रास पहरी विजेता रही जबकि कैमुर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।बालक वर्ग में रिंहद प्रथम जानकी उप विजेता लिलासी रहा। जूनियर बाली बाल प्रतियोगिता में लीलाडेवा ने किरबिल को हरा कर आखिरी मुकाबला जीता,कबड्डी सब जूनियर वर्ग में बीजपुर ने सर्वेश्वरी को उप विजेता

बनने पर मजबूर किया और फाइनल मुकाबला जीत कर पुरस्कार प्राप्त किया।समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया और कहा कि दोनों दोनों के खेल कूद में व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से विभिन्न खेलो में युवाओं और किशोरों ने बेहतर प्रदर्शन किया ।कहा कि खेल से शारीकिक मानसिक विकास के साथ आपसी भाई चारा और मित्रता बढ़ती है।जो जीवन पर्यन्त चलती है।कहा कि प्रतिभागियों ने अपने दम पर भी दौड़ और गोला फेक में दम खम दिखाया।उन्हें आगे जाने के लिए और मेहनत करनी है। मौके पर धर्मेंद कुमार सिंह,अजय अग्रहरी, मुकेश,सुधीर कुमार, और विकास दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन
Download App