सोनभद्र

झारखंड चुनाव के पहले चरण की सभी छः सीटों पर जीतने जा रही सपा-लाल बिहारी यादव

दुद्धी, सोनभद्र। झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी सभाओं को सम्बोधित कर झारखंड से दुद्धी पहुँचे विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष शिक्षक लाल बिहारी यादव ने मीडिया के सामने कहा कि झारखंड में पहले चरण की चुनाव में समाजवादी पार्टी के कुल छः उम्मीदवार भारी बहुमत सीटों पर जीतने जा रही है। झारखंड में हमारी पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अभी फर्स्ट फेज में 6 सीटों पर चुनाव हो रहा है। जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। झारखंड में भाजपा सहित अन्य दल के प्रत्याशी जो भी हैं, सब घोटालेबाज हैं। सभी नेता ने जनता का पैसा लूटा है। एक प्रत्याशी ऐसा है जो अलकतरा घोटाला में तीन साल जेल में रहा है। हमारा प्रत्याशी गिरिराज सिंह है। सभी के हैं और उनके पिता और वह दोनों चार-चार बार एमएलए रह चुके है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक सम्मानित मुख्यमंत्री के पद पर हैं। बांटना, काटना, मारना, पीटना अपराधियों की भाषा होती है। अपराधियों की भाषा मुख्यमंत्री को नहीं बोलनी चाहिए। समाजवादी पार्टी एक साफ सुथरी पार्टी है। झारखंड में हमारी सरकार बनने जा रही है इससे भाजपा बौखलाई हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, अवधेश मिश्रा, अविनाश यादव, हरिहर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App