सोनभद्र

आठ दिनों में 572 हुए ई चालान, 107 चारपहिया व 465 दुपहिया वाहन शामिल

यातायात जागरुकता माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा कोतवाली दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर पम्पलेट वितरित हुए

यातायात पुलिस ने नियमों के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरुक

दुद्धी, सोनभद्र। आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करने व वाहन दुर्घनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात जागरुकता माह नवम्बर-2024 के रुप में एक वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उपनिरीक्षक यातायात राजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में कोतवाली क्षेत्रांतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर आमजनमानस/वाहन चालको को पम्पलेट वितरित कर यातायात के नियमों के बारे मे विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने, वाहनों पर स्टंन्ट न करने की अपील की गयी। ट्रैफिक पुलिस ने जागरूक किये वाहन चालकों से अपने आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी देकर जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया ।
एसआई श्री यादव ने बताया कि बीते आठ दिनों में 465 दुपहिए व 107 चारपहिए वाहनों का ई चालान काटा गया है। इस दौरान मुख्य आरक्षी शशिकांत यादव यादव ने भी आमजन को जागरूक करने में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App