सोनभद्र

संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बख्रिहवा ने जीता एक दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का खिताब

—- बालिकाओं के फाइनल मैच में रेड राइडर ने ब्लैक बर्ड्स को हराया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) युवा जनकल्याण सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय बालीबाल का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल ने सर्वप्रथम फील्ड में पूजा अर्चन करने के बाद फीता काटकर खेल को आरम्भ कराया। महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरुषों के साथ पहली बार बालिकाओं के लिए बालीबाल खेल का आयोजन किया गया । बालिकाओं का मैच ब्लैक बर्ड्स और रेड राइडर के बीच खेला गया जिसमें रेड राइडर ने ब्लैक बर्ड्स पर
21-14,21-8 हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

पुरुषों में कुल आठ टीमें समथरहवा ए, समथरहवा बी,युवा क्लब लीलाडेवा,डायमंड क्लब डोडहर,नेमना,दनुआ,दुबई ब्यॉज,संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बख्रिहवा प्रतिभाग किया। फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में संघर्ष फ्रेंड्स बख्रिहवा ने लगातार दोनो सेटों में दुबई ब्यॉज को 25-19,26-24 से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।
निर्णायक की भूमिका संजीव सिंह व नंदलाल ने निभाई। ग्राम प्रधान डोडहर ने युवा जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा बालिकाओं के लिए कराए जा रहे बालीबाल खेल की काफी सराहना की और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेल होते रहने चाहिए। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से रामरतन,राम बरन वैश्य,
मेघनाथ वैश्य,ममता,बेगम अफसाना
और युवा जनकल्याण सेवा संस्था के रामप्रताप पनिका,राजेश, विष्णु दयाल,नंदलाल,बाल मुकुंद,रामसजीवन गुप्ता, सालिक राम,वीरेंद्र कुमार,श्रीकांत जायसवाल, रूपेश कुमार गुप्ता के साथ साथ भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे। अनाउंसमेंट का कार्य दीपक यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App