सोनभद्र

मण्डुआडीह रेलवे स्टेशन से 24 घंटे के भीतर नाबालिक युवक को पुलिस ने किया बरामद

घर के इकलौते चिराग को पाकर परिजन हुए गदगद

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में घर से नाराज होकर निकले इकलौते पुत्र को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद करके परिजनों को उनकी खुशियां लौटा दी।इसे लेकर पुलिस के कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।म्योरपुर के किरबिल ग्राम पंचायत के हरी प्रसाद पुत्र रामदेव ने थाने पर आकर अपने 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के नाराज होकर बिना बताये घर से चले जाने की सूचना दिये।परिजनों द्वारा इकलौता पुत्र होने को लेकर रोते बिलखते देखकर प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने सर्विलांस टीम के माध्यम से युवक के नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया।सूचना पर लोकेशन के आधार पर राजा कुमार को मण्डुआडीह रेलवे स्टेशन पर होने की बात पता चली।इस पर म्योरपुर थाने से एक टीम मण्डुआडीह रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दी गई।सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर ही घर से नाराज होकर निकले युवक को मण्डुआडीह रेलवे स्टेशन से पुलिस ने बरामद कर लिया।इसके बाद परिजनों को बुलाकर सकुशल उसे सुपुर्द कर दिया गया।इकलौता चिराग को पाकर परिजन भी काफी खुश हुए और पुलिस के कार्य प्रणाली की सराहना की।इकलौते पुत्र के बरामद की इलाके में दिनभर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।पुलिस टीम में सुधीर चौधरी व शिवपूजन द्विवेदी आदि शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App