सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

(युवक की मौत के बाद सीएचसी में लगी परिजनों व तमाशबीनों की भीड़)

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार की सुबह कस्बा के वार्ड नं 6 निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी जान पर आ गई। घर से महज सौ मीटर दूर सीएचसी दुद्धी में युवक को भर्ती कराई गई जहाँ युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 25 वर्षीय अनिल अग्रहरि पुत्र स्व0 विजय अग्रहरि रोजाना के तरह रात को अपनी दुकान बंद कर खाना पीना कर सोने चला गया। सुबह उठा तो कुछ तबीयत खराब होने की जानकारी दिया। सुबह करीब आठ बजे घर मे ही ज्यादा तबियत खराब होने घर से महज सौ मीटर की दूरी पर अनिल को दुद्धी सीएचसी में लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App