सोनभद्र

बभनडीहा के किसानों को नाडेप खाद बनाने का बी एच यू ने दिया प्रशिक्षण

जैविक खाद से जमीन ,और अन्न की सुरक्षा, के साथ लागत में बीस फीसदी बचत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनडीहा और भलुही के किसानों को शुक्रवार को बी एच यू के कृषि विज्ञान संस्थान के माध्यम से नाडेप विधि से खाद बनाने का प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक डा आर एस मीणा के दिशा निर्देशन में दिया गया। फील्ड वर्कर रामा शंकर ने किसानों को नाडेप विधि से खाद बनाने का विस्तार से जानकारी दी ।और बताया कि इस खाद के उपयोग से खेती में कुल लागत की 20 फीसदी बचत होता है। साथ की खेत की मिट्टी का सेहद भी सही रहता है।जबकि रासायनिक खाद के प्रयोग से खेत की मिट्टी

ऊसर होने लगती है और अन्न के उपयोग से स्वास्थ्य पर भी धीरे धीरे असर पड़ता है। बताया कि नाडेप खाद बिना लागत से भी बनाया जा सकता है। ग्राम प्रधान संत कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बी एच यू कृषि विज्ञान संस्थान हमारे गांव में किसानों के आर्थिक उन्नति और विकास के लिए उन्नत बीज ,और जानकारियां देने के साथ प्रशिक्षण दे रहा है।हम किसान सही समय पर बुवाई और सिंचाई के साथ नाडेप विधि से खुद खाद बनाए तो हमारी लगत कम होगी और उपज भी बढ़ेगा।मौके पर महिपत गोंड, राम प्रीत, राम सिंह,पूर्व प्रधान असर्फी, राम शरण,उषा देवी, शांति देवी आदि उपस्थित रहे और प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App