सोनभद्र

न्याय पंचायत बीड़र की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीड़र के बच्चों ने खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।नोडल संकुल मुसईराम ने बताया कि डालापीपर,खोखा, हथवानी, रजखड़ समेत लगभग सभी विद्यालयों से आए चुनिंदा बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का दम ख़म दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल संकुल मुसई राम ने शैलेश मोहन (ब्लॉक अध्यक्ष पू मा शि संघ), जितेंद्र चौबे (जिला उपाध्यक्ष, प्रा शि संघ,सोनभद्र),भोलानाथ(ब्लॉक अध्यक्ष, प्रा शि संघ, दुद्धी), बिहारी लाल(जिला संगठन मंत्री, प्रा शि संघ, सोनभद्र) की उपस्थिति में फीता काटकर एवं मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया। खेल शिक्षकों, अनुदेशकों में पवन कुमार, सुशील, हृदय नारायण गिरी आदि का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर एआरपी ऋषिनारायण यादव,शिक्षक छविलाल, अशोक पाल,नौशाद, कृष्णकांत भारती, दुर्गेश, मो आजम, सुबोधकांत, प्रशांत शर्मा, सुभाष, मधु रानी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App