सोनभद्र

दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत नवमी विजयदशमी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। जनपद में नवरात्रि, दुर्गापूजा व दशहरा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत शुक्रवार को प्रदीप सिंह चंदेल क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल (दंगा नियंत्रण उपकरण) के साथ थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्ग किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व कस्बा में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी एवं आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियो वाहनो की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कारवाई किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App