सोनभद्र

मैच्योरिटी पूरा होने के बाद भी खाता धारकों का भुगतान नहीं होने का मामला पहुंचा थाने

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित लक बैंक में मैच्योरिटी पूरा होने के बाद भी खाता धारकों का भुगतान नहीं होने को लेकर खाताधारको ने बैंक के शाखा पर जोरदार हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे 112 नंबर पुलिस में शाखा पर तैनात बैंक मैनेजर अनिल चौरसिया व फील्ड ऑफिसर राधेश्याम को खाता आधार के साथ निस्तारण हेतु थाने पर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बैंक के मैनेजर और फील्ड ऑफिसर से खाता धारकों का मैच्योरिटी पूरा होने के बाद भी भुगतान नहीं होने के बाबत बातचीत की। इस दौरान बैंक मैनेजर अनिल कुमार चौरसिया व फील्ड ऑफिसर राधेश्याम ने मौके पर मौजूद दर्जनों खाताधारको व उच्च अधिकारियों से बातचीत के पश्चात लिखित में यह आश्वासन दिया कि आगामी 31 मार्च 2025 तक सारे खाताधारकों का भुगतान आवश्यक कर दिया जाएगा, नहीं किए जाने पर हम दोनों के खिलाफ कानून के तहत समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने को खाताधारक बाध्य होंगे। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौजूद खाता धारकोंको को फील्ड ऑफिसर व मैनेजर के द्वारा दिए गए लिखित के आश्वासन के पश्चात लोगों को आगामी तिथि तक इंतजार करने की बात कही। सारे खाताधारक बैंक के मैनेजर व फील्ड ऑफिसर को भला बुरा करते हुए अपने-अपने घरों को गए। इस मौके पर विनोद वर्मा, सुनिल चौरसिया, रेखा केसरी, पी. चंद्रवंशी, राशिद खान, मोहम्मद शमीम, भोला, छोटू राम, भारती, चांद अली, खुशबू देवी, रूपा देवी, रखिबा खातून, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आमिर, नूर मोहम्मद, कंचन देवी, रियाज अहमद, अरविंद कुमार, पीर अली, सोनू कुमार, सुजीत देवी, मंती देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App