सोनभद्र

शासनादेशो की धज्जिया उडा स्टेट हाइवे पर जिला पंचायत की वसूली होने से ट्रक मालिको मे आक्रोश

शक्तिनगर/सोनभद्र ट्रांसपोर्टरो और ट्रक मालिकों द्वारा लगातार शिकायतों के बावजूद जिला पंचायत ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से जिला पंचायत वसूलने का मामला थम नहीं रहा है। एमपी के दुद्धीचुआ का शत प्रतिशत खनन होने के बावजूद जिला पंचायत की वसूली यहां लगातार जारी है, वही न्यायालय के कई आदेशों और खुद जिला पंचायत के शासनादेश की अवहेलना करते हुए जिला पंचायत द्वारा यूपी एमपी बार्डर पर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य हाइवे पर जिला पंचायत की डंडामार वसूली जारी है। जबकि विभाग की एनआईटी के मुताबिक उद्गम स्थल से ही वसूली का प्राविधान है। उर्जांचल ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि ठेकेदार के दबंगई के आगे जिला पंचायत सोनभद्र सहित पूरा जनपद बेबस है। अवैध जिला पंचायत वसूली रोकने के लिए सीएम योगी सहित जिला पंचायत और जिले के सभी आला अधिकारियों से गुहार लगाई गई है, लेकिन अब तक नतीजा शून्य रहा है। मुख्य मार्ग पर दूसरे प्रदेश से आने वाले वाहनों से लगातार दबंगई के साथ वसूली की जा रही है जिसका कोई भी असर शिकायत के बावजूद अधिकारियों के सेहत पर नहीं पड़ रहा है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ वह लोग आंदोलन करने से बाज नहीं आएंगे। वहीं बीते दिनों गाड़ी वालों से टीपी और कागज छीनने के बाद ट्रक स्वामियों में और आक्रोश गहराता जा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि एनसीएल प्रबंधन से क्वैरी पाइंट के बारे में जानकारी मांगी गई है, जवाब आते ही नियमानुसार कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App