सोनभद्र

स्पेस सोसायटी व कंपोजिट विद्यालय खैराही कला द्वारा छलांग परियोजना द्वारा मनाई गई गांधी जयंती

सोनभद्र। स्पेस सोसायटी व कंपोजिट विद्यालय खैराही कला चतरा सोनभद्र द्वारा छलांग परियोजना के सतत् कार्यक्रम के क्रम में आज़ 2 अक्टुबर पर गांधी जयंती मनाई गई।

कम्पोजिट खैराही कला विद्यालय में बच्चों व उपस्थित सभी अध्यापक बन्धुओं, गांव के प्रबुद्ध नागरिक लोगों के साथ स्पेस सोसायटी सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी व प्रभारी श्री प्रमोद कुमार जी अध्यापक ने महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री जी चित्र पर माल्यार्पण व सरस्वती जी माल्यार्पण किया गया गुब्बारे से सजावट किया गया था केक काट कर सभी ने नमन,याद किया गया। बच्चों को सविस्तार पूर्वक गांधी जी व शास्त्री जी के द्वारा किए गए विभिन्न उपलब्धिया गांव स्वराज की परिकल्पना, स्वच्छता, नशा मुक्ति भारत, समानता आदि पर वक्तव्य दिया व बच्चों को भी अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांव में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों में केक ,पेन,टाफी बिस्किट वितरण गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई सभी ने उल्लास के साथ मिलकर 02 अक्टुबर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी क जन्म दिवस मनाया गया । आगे सभी को प्रेरित किया गया कि पंचायत स्तर पर समुदाय के सभी बच्चो को स्कूल अवश्य भेजें विद्यालयों में पठन पाठन शैक्षणिक रूचिकर बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करने का कार्य अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है और छलांग परियोजना के माध्यम से भी बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए हम सभी टीम के कार्यकर्ता लगें हैं। समुदाय में अभिभावकों को प्रेरित करते और सकारात्मक असर भी दिख रहा है बच्चों की उपस्थिति बेहतर हुई है ऐसा हम लोग समय-समय पर करते रहेंगे जिससे और प्रभावी तरीके से कम्युनिटी के सहयोग से सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहतर बनीं रहे। कंपोजिट विद्यालय खैराही कला प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री प्रमोद कुमार जी एवं श्रीमती जय श्री जी श्री जितेन्द्र जी, स्पेस सोसायटी के सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी छलांग परियोजना के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार, बृजेश कुमार, रिंकू गौतम जी सोनभद्र टीम, व विद्यालयों के सभी अध्यापक, पंचायत स्तर से बुद्धिजीवी आदि रहे।
स्पेस सोसायटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App