सोनभद्र

मुकुट पूजन और नारद मोह भंग के साथ रामलीला मंचन हुआ आरम्भ

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) मंगलवार को बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में मुकुट पूजन,नारद मोह के साथ रामलीला मंचन का सुभारम्भ हुआ। सर्व प्रथम उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डी पी सिंह(गणेश इंटरप्राइजेज के प्रोप्राइटर,विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा प्रभारी निरीक्षक अपने सह अतिथियों के साथ फीता काटकर और मुकुट पूजन करके रामलीला का शुरुआत कराया। दीपकगढ़ से आये हुए आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार व्यास रामरूप पांडेय व शिवशंकर साकेत,राम पदार्थ,अरुण साहनी,ने रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह का सफल मंचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जब पापियों का दुराचार बढ़ जाता है तब तब प्रभु का अवतार किसी न किसी रूप में होता है तथा पापियों का अंत होता है। हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि प्रभु श्रीराम ने सभी दुराचारियों का विनास कर सत्य व धर्म की स्थापना की। कहा कि रामलीला चरित्रों पर आधारित होता है जिन्हें हमें अंदर उतारने की जरूरत है। प्रभु श्रीराम जैसे पुरुषोत्तम, जगत जननी सीता जैसी मां, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण जैसे भाई, हनुमान जैसे भक्त से जीवन में सीखने की प्रेरणा मिलती है जिससे जीवन में अपने आपको कर्तव्यनिष्ठ, त्याग तथा पुरुषार्थ की भावना से प्रेरित करना चाहिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा और राम विवाह के दिन किसी निर्धन वर कन्या का विवाह कमेटी के तरफ के कराया जाएगा। इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह, सतवंत सिंह,ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर,लल्लन सिंह, रामभजन सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, सीताराम शर्मा,योगेंद्र चौबे,प्रेमचंद गुप्ता के साथ साथ भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे। कमेटी के रविंद्र गुप्ता, विजेन्द्र सिंह,विनोद गर्ग,मोनू ,नगेन्द्र सिंह आदि ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। कार्यक्रम का कुशल संचालन धनंजय शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App