सोनभद्र

गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर वृद्धाश्रम में फल का वितरण किया गया

स्काउट शिक्षक रामरक्षा पटेल के द्वारा किया गया फल वितरण

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नं 3 में परख संस्था द्वारा संचालित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) में वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को स्काउट शिक्षक रामरक्षा पटेल द्वारा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर फल का वितरण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी का हम सब जयंती मना रहे हैं। दोनो महापुरुषों ने देश की सेवा में अपने आपको बलिदान कर दिया। उनकी देश सेवा के प्रति लगन और बलिदान को याद करते हैं। ।आज पूरे देश में दोनो महापुरुषों की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ,जगह जगह कार्यक्रम कर गरीबों में फल वितरण और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।उसी के निमित्त इस आश्रम में भी फल का वितरण आपलोगो के बीच किया गया।
इस अवसर पर मां गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र अग्रहरि, लालबाबू आढ़ती,सियाराम उर्फ गणेश , इंद्रावती देवी,शिवानी जायसवाल, पूजा अग्रहरि, अंकिता गुप्ता, निकिता, सहित आश्रम की मैनेजर निकिता तिवारी,प्रवीण तिवारी सहित कई स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App