प्रदेशसोनभद्र

अनवरत 19वें दिन जारी रहा सत्याग्रह में उपवास पर बैठने का सिलसिला

रविवार को झारखंड के गढ़वा निवासी सर्वोदय कार्यकर्ता रामा शंकर चौबे बैठे उपवास पर

वाराणसी से जगत भाई विश्वकर्मा (विशेष संवाददाता)

*न्याय के दीप जलाएं – 100 दिनी सत्याग्रह* सर्व धर्म प्रार्थना के साथ सुबह 6 बजे अपने 19 वें दिन में प्रवेश कर गया। झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी और सर्वोदय कार्यकर्ता रामा शंकर चौबे सत्याग्रह के क्रम में आज उपवास पर बैठे हैं। रामाशंकर की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। उन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद जनक विकास धारा आर्गेनाइजेशन की स्थापना किया और शिक्षा,स्वास्थ्य,नशाबंदी एवं पर्यावरण के विषयों पर चेतना जागरण का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।2002 में लोक समिति से जुड़े और गांधी,विनोबा और जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरित हुए। सर्व सेवा संघ परिसर के ध्वस्तीकरण से मन को गहरा आघात लगा।इसी क्षोभ को आवाज देने के लिए वे आज उपवास पर बैठे हैं।

आज के सत्याग्रह में उड़ीसा के जाने-माने समाजकमी और *ग्रीन नोबेल पुरस्कार प्राप्त प्रफुल्ल सामंतरा* शामिल हुए और एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्व सेवा संघ परिसर से राष्ट्र की एकता और सेवा का तालीम दिया जाता था। यहां पुस्तकालय और प्रकाशन का केंद्र था, इसे नष्ट किया गया, एक विचार को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा गया। वह विचार है – सभी धर्म के लोग आपसी सामंजस्य और सद्भाव के साथ जीवन व्यतीत करें। जो धर्म को नहीं मानते हैं या फिर किसी भी धर्म के हो, सबके लिए यह राष्ट्र बराबर है, सभी को बराबरी का अवसर मिलेगा। यह प्रावधान हमारे संविधान के द्वारा सुनिश्चित किया गया है। आज की सरकार इस विचार को खत्म करना चाहती है और धार्मिक वर्चस्व कायम करना चाहती है। *धर्मनिरपेक्षता और सर्वधर्म समभाव के मूल्य स्वतंत्रता आंदोलन से विकसित हुए हैं। हम इस विचार की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं*। यह सत्याग्रह किसी सिर्फ भवन की हिफाजत के लिए नहीं है बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए है। यह सत्याग्रह जारी रहेगा। *हम अपना परिसर भी वापस लेंगे और धार्मिक भेदभाव, हिंसा और नफरत को भी समाप्त करेंगे।*

आज के सत्याग्रह में डा विश्वजीत,अरविंद कुशवाह,जागृति राही,अशोक भारत,सुख चंद्र झा,सुरेंद्र नारायण सिंह,वल्लभ पांडे,नमो नारायण,विद्याधर,नंदलाल मास्टर आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण नवजात शिशु को जंगल मे फेका करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार
Download App