सोनभद्र

सन क्लब सोसायटी के संरक्षक को मातृ शोक

(सुमन गुप्ता )

विंढमगंज सोनभद्र। सन क्लब सोसाइटी के संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट के माता कुंवर मनी देवी उम्र लगभग 82 वर्ष का निधन अपने पैतृक आवास मूडिसेमर पर हो जाने से क्षेत्र के साथ साथ क्लब में शोक की लहर दौड़ गई।जिनकी आज दोपहर के बाद दाह संस्कार मलिया नदी मे किया गया । सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एक शोक सभा रखकर मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया तथा संयोजक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि वकील साहब की माताजी जी बहुत ही मृदुभाषी व मिलनसार थी। इनके द्वारा गांव के लाचार लोग लाभान्वित हुआ करते थे उनकी मृत्यु हो जाने से एक क्षति हुई है। इस मौके पर क्लब के प्रभात कुमार वीरेंद्र कुमार सुमन कुमार अमित कुमार केसरी ओम प्रकाश गुप्ता रवि शंकर जायसवाल पिंटू गुप्ता रविंद्र जायसवाल मुकेश पटवा आनंद कुमार संतोष कुमार डीसी मद्धेशिया विक्की मद्धेशिया राजकमल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App