सोनभद्र

दंगा व बलवा नियंत्रण को लेकर कोतवाली दुद्धी पुलिस ने किया अभ्यास

आगामी त्योहारों को लेकर तैयारियां शुरू

दुद्धी, सोनभद्र। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली रजखड़ में पुलिसकर्मियों द्वारा सोमवार की सुबह दंगा नियंत्रण गतिविधियों का अभ्यास किया गया। इस दौरान रजखड़ गांव व घाटी में भ्रमण कर अभ्यास किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में दुद्धी चौकी प्रभारी एमपी सिंह कोतवाली एवं चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गन, हेलमेट सहित अन्य साजो सामान के साथ दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आंसू गैस, काली मिर्ची स्प्रे, रबर की गोलियां आदि का उपयोग करने का अभ्यास कराया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा रजखड़ गांव सहित घाटी क्षेत्र में दंगा नियंत्रण के साजो सामान के साथ दौड़ लगाकर भी अभ्यास कराया गया।
इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि एक रूटीन के तहत उच्चाधिकारियों ने निर्देश पर पुलिस टीम को बलवा ड्रिल और दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास कराया गया। करीब एक घंटे चले बलवा ड्रिल में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा, दंगा होने के दौरान उनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया। अभ्यास सत्र में शामिल पुलिसकर्मियों को सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और समाज में भयमुक्त सुदृढ़ वातावरण बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस जवानों द्वारा माक ड्रिल के दौरान एक टीम सादे कपड़ों में दंगाई बन अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोकने आई पुलिस पार्टी पर पथराव कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में पुलिस द्वारा दंगा व बलवा होने पर कैसे कानून व्यवस्था बनाये रखा जाए व स्थिति को रोका जा सकता है। उसको लेकर मैक ड्रिल के माध्यम से दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App