सोनभद्र

रस्सी का फंदा बना पेड़ से लटक कर युवक ने दी जान घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव टोला राजो में सोमवार की सुबह एक युवक रस्सी का फंदा बना कर आम के पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी।सुबह जब पड़ोसियों की नजर पड़ी तो परिजनों को बताया और घर मे कोहराम मच गया ग्राम प्रधान पति विनोद भारती ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने फंदा काट कर शव को नीचे उतार पंचनामा के बाद पीएम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज विधिक कार्रवाई में जुट गयी। जानकारी के अनुसार सलमान खान उर्फ पुत्र इस्लीम उम्र 25वर्ष सोमवार की भोर में घर से निकला और रस्सी से फांसी लगा लिया।
सुबह जैसे ही पड़ोसियों ने पेड़ से लटका देखा तो परिजनों को बताया परिजन मृतक को लटका देख रोने चिल्लाने लगी इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी किसी ने ग्राम प्रधान को फोन पर जानकारी दी।प्रधान पति की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ घरेलू विवाद था जिसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App