सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सहित दो की दर्दनाक मौत

रेणुकूट – बीजपुर मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास हुई घटना

बभनी, सोनभद्र (मु.कलाम)। थाना क्षेत्र के रेणुकूट – बीजपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक से रेणुकूट की तरफ से बभनी मोड़ की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गौरव तिवारी 30 पुत्र स्व राधामोहन तिवारी निवासी चक चपकी तथा प्रेम कुमार पुत्र जयबीर निवासी चक चपकी दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रेणुकूट की तरफ से बभनी मोड़ की तरफ जा रहे थे।बाइक जैसे ही इंडियन पैट्रोल पंप के पास पहुंचे और मोड़ के पास छत्तीसगढ़ की तरफ से रेणुकूट की ओर जा रही बस से धक्का लग गया दोनों बाइक से दूर जा गिरे और सिर पर गहरी चोटें आईं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर लगते ही घर के लोग सीएचसी पहुंचे और मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घर पर चीख-पुकार शुरू हो गई आस पास पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई और ढांढस बंधाते रहे। मृतक गौरव तिवारी का एक ही लड़का करीब 10 वर्ष का है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घरवालों को घटना की सूचना दी गई है। अस्पताल से मेमो के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App