सोनभद्र

डाला बिल्ली क्रशर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया संपन्न,30 सितंबर को होगा मतदान व मतगणना

14 वर्ष बाद मतदान द्वारा हो रहे चुनाव को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह

ओबरा सोनभद्र(नीरज)

डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन के वर्ष 2024-25 सत्र हेतु चुनाव को लेकर नामांकन के आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर 05, उपाध्यक्ष पद पर 05,सचिव पद पर 02,उपसचिव पद पर 02,कोषाध्यक्ष पद पर 02,संगठन मंत्री पद पर 03 व आय व्यय पद पर 03 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई। चुनाव अधिकारी शम्भूनाथ तिवारी व ओपी सिंह ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की जांच कल 23 सितंबर को होनी है।जिसके साथ ही नामांकन वापस लेने की तिथि 24 व 25 सितंबर को नियत की गई है। जबकि मतदान व मतगणना 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक मतदान के साथ मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारियों द्वारा कर दी।इस दौरान चुनाव अधिकारी शम्भू नाथ तिवारी, ओपी सिंह,सिरमौर सिंह व मनोज चौधरी उपस्थित रहे।वही चुनाव को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुचे जिससे एक बार कई वर्षों बाद यूनियन भवन पर भारी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App