सोनभद्र

सिविल बार ने कनहर व जिला बनाओ को लेकर सौंपा सिंचाई मंत्री को ज्ञापन

(फोटो कैप्सन-जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री को ज्ञापन सौंपते सिविल बार अध्यक्ष)

दुद्धी, सोनभद्र। आईटीआई कालेज में आये जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात कर सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विष्णुकांत तिवारी ने ज्ञापन देते हुए कहा कि बजट के अभाव में कनहर सिचाई परियोजना के नहरों का निर्माण कार्य अधूरा है। जिससे किसान उम्मीद लगाएं हुए हैं कि आखिर इस परियोजना का लाभ कब से मिलेगा। दुद्धी में ब्रिटिश जमाने से उपकोषागार रहा। जिसे स्थानांतरण करते हुए जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया गया। उपकोषागार को वापस कराया जाए। वहीँ दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर बीते दो दशक से मांग की जा रही है। दुद्धी से छोटे छोटे जगहों को जिला बनाया जा रहा है। जबकि दुद्धी जिला बनाने की सभी मानकों को पूर्ण कर रहा है। दुद्धी को जिला बनाया जाए। इस अवसर पर मनोज तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App