सोनभद्र

वर्षा के कारण गिरे कच्चे मकानों का संज्ञान ले अधिकारी-सुरेन्द्र अग्रहरि

(फोटो कैप्सन-जोरुखाड़ में राम अधार अगरिया का गिरा घर)

बरसात के कारण गिरे कच्चे मकानों का संज्ञान लेकर अधिकारी करे निस्तारण, गरीबों को मिले आवास

(फोटो कैप्सन-धोरपा गांव में अशोक पुत्र जमुना का गिरा कच्चा मकान)

दुद्धी, सोनभद्र। इस सप्ताह हुए भारी बारिश के कारण दुद्धी विकास खंड सहित दुद्धी तहसील के म्योरपुर,बभनी विकास खण्ड में गरीबों के कच्चे मकान गिर गए है जिसका संज्ञान लेने का जिलाधिकारी महोदय ने अपने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और लेखपालों को निर्देशित किया है लेकिन अभी बहुत से ऐसे गांव है जहा पर लेखपाल पहुंचे ही नहीं है,ऐसे में गरीबों को कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इन गरीबों को अभी तक किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने के कारण ये लोग विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि धोरपा, जोरूखाड़, डुमरा, महुलीमेदनीखाड, जैसे कई ऐसे गांव है जहा पर गरीबों के कच्चे मकान भारी बरसात के कारण गिर गए है इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। अग्रहरि ने तहसील के अधिकारियों से मांग किया है कि ऐसे गरीबों के गिरे कच्चे मकानों का निरीक्षण कर उनको उचित मुआवजा दिलाने के साथ उनको शीघ्र मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराने का कार्य करे साथ ही अभी इनको किन परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है उनका भी संज्ञान लेकर शासन को अवगत कराने का कार्य करे ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य हो सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App