सोनभद्र

ईओ विहीन नगर पंचायत दुद्धी में विकास कार्य हुआ बेपटरी, कर्मचारियों में वेतन का टोटा

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी में विगत एक माह से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने से नगर के सारे विकास कार्य बेपटरी हो चुके हैं।
वर्तमान नगर पंचायत बोर्ड का गठन होने के बाद अब तक करीब सवा साल की अवधि में चार ईओ का ट्रांसफर हो चुका है। जिसके कारण आमजन समेत शासन द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वर्तमान समय में पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का विशेष आयोजन किया जा रहा है। बावजूद इसके किसी ईओ की तैनाती न होने से सारे महत्वपूर्ण कार्य लम्बित व प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही ईओ के अभाव में कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी लम्बित है,जिसके कारण कर्मचारियों के समक्ष भरण-पोषण की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि करीब एक माह से दुद्धी में ईओ का पद रिक्त है।जन सामान्य की समस्याओं समेत शासन की विकास परक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु शीघ्र ईओ की नियुक्ति के बाबत शासन समेत जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App