सोनभद्र

एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह का जागरूकता रैली को किया रवाना

दुद्धी, सोनभद्र। बाल विकास सेवायें एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मंगलवार को सातवां राष्ट्रीय पोषण माह के जागरूकता रैली को एसडीएम निखिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर ब्लाक से रवाना किया। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव व बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का सातवां संस्करण एनीमिया की रोकथाम, विकास निगरानी, पूरक भोजन और “पोषण भी पढाई भी” पहल के माध्यम से पोषण के साथ शिक्षा के एकीकरण जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित है। जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गो पर होते हुए विभिन्न नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर सीडीपीओ मनोज सिंह आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ती मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App