सोनभद्र

खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में निकली गई साक्षरता अभियान रैली

साक्षर समाज से ही देश और समाज होगा मजबूत और जागरूक-एबीएसए

सोनभद्र।
चतरा शिक्षा क्षेत्र के सेहुआ कम्पोजिट विद्यालय में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पटेल के उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षकों बच्चों एवं पिरामल फाउंडेशन, स्पेस संस्था के प्रतिनिधियों के सहयोग से सम्पूर्ण ग्राम सभा में साक्षरता अभियान की रैली का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा रैली में ग्राम पंचायत के लोगों को सम्बोधित करते हुए साक्षरता अभियान का उद्देश्य बताया कि और कहा कि चतरा ब्लॉक महत्वाकांक्षी ब्लॉक है जिसमे साक्षरता दर शत प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य है एवं शिक्षा ही वो साधन है जिससे हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं ।इससे देश और समाज मजबूत होगा सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजना सुनिश्चित किया जाय स्कूल की सहायक अध्यापिका जयश्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत के सभी महिलाओं और पुरुषों से बच्चों को पढ़ने हेतु विशेष आग्रह करते हुए कहा की ज्ञान और खोज शिक्षा से ही संभव है।बहुत सारी चीजे जब तक हम उसकी जानकारी नहीं रखते फिजूल लगती है।लेकिन जैसे ही हम पढ़ते है उसकी जानकारी रखते है तो वह महतावेपूर्ण और समाज हित में होता है।इसके पूर्व नीति फेलो मनीषा सिंह , पिरामल फाउंडेसन से वीरेंद्र पाण्डेय एवं सायनी बोस द्वारा घर-घर जा कर स्कूल न आने वाले बच्चों के माता-पिता को बच्चों को स्कूल भेजनें हेतु प्रेरित किया गया।उक्त कार्यक्रम में स्पेस संस्था के प्रतिनिधि राज कुमार विश्वकर्मा ,कृष्णा कुमार , एआरपी रामगढ़ ,स्वाती सुमन,अनामिका सहित स्कूल के सभी शिक्षक नागेंद्र प्रसाद पाठक,विणु पाण्डेय,ममता अग्रवाल,वंदना मिश्रा,आशा देवी, पुजा, गरिमा ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

फोटो

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App