सोनभद्र

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सोमवार की रात्रि करीब दस बजे अप से मालगाड़ी दुद्धी की ओर आ रही थी। उसी बीच अभय यादवव 31 वर्ष पुत्र रामकुमार यादव ग्राम टेढ़ा अपने पुराने घर से नए घर के लिए निकला था। रेलवे के दोहरीकरण के बाद ट्रेन का आवागमन दोनों पटरी पर होने के वजह से समझ नही आया। जिसके वजह से अभय ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी दुद्धी रेलवे स्टेशन द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक युवक अपने गांव में किसी भी फालतू जगहों पर समय नही देता था। घर का इकलौता बेटा घर के जिम्मेदारी को बखूबी से निभाता रहा। सभी पांच बहनोँ एवं अपनी शादी के बाद भी पढ़ाई लिखाई हमेशा करते रहना और कंप्टीशन की तैयारी हमेशा करता रहता था। जिसकी मौत की खबर सुनते समूचा गांव शोकाकुल हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार