सोनभद्र

अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ़्ट डिजायर को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे सवार

दुद्धी। रविवार को दोपहर में अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक कर स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें सभी सवार बाल-बाल बच गए। दुद्धी से अनपरा जाते समय पिपरी थाना के क्वारी गांव के समीप स्विफ्ट डिजायर कार अनपरा जा रही थी। उसी दौरान सामने से एक अनियंत्रित ट्रक आकर जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बैठे सवार दसरथ कुमार, सुनीता देवी, स्नेहलता, शिवम चारों लोंगो को हल्की चोट लगी जिससे सवार भयभीत हो गए। उक्त घटना के बाद राहगीरों ने सभी घायलों को हॉस्पिटल भेजकर इलाज कराया। वहीँ स्विफ्ट डिजायर कार UP64AN 7587 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नही हुई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार