सोनभद्र

पेरियार ललई सिंह यादव की मनाई गई जयंती

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के लौआ नदी किनारे स्थित निजी परिसर में रविवार को समाज सुधारक पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र ने किया। मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार त्रिशरण झारखंड ने कहा कि समाज सुधारक पेरियार ललई सिंह यादव महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी थे। उनकी महानता समाज मे विषमताओं में वर्ण, लिंग, धर्म, भाषा भेदभाव को समता स्थापित किया है। पेरियार ललई सिंह यादव महान लेखक, पत्रकार एवं सामाजिक न्याय के प्रहरी थे। ऐसे महान व्यक्ति की चर्चा करने का अवसर आज हम सभी लोगों को मिला यही बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, ओमप्रकाश मौर्य, भागीरथी मौर्य, सुमन्त सिंह मौर्य, ओमप्रकाश, बुद्धिनारायण यादव ने कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ थे। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ पुलिस एंड आर्मी संघ ग्वालियर का गठन किया और ग्वालियर राज्य की आजादी के लिये संघर्ष किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रमेश कुशवाहा, प्रभु सिंह कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, विजय सिंह कुशवाहा, रमेश भारती, उदय लाल मौर्य, जसवंत मौर्य, राम ध्यान सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App