सोनभद्र

विदाई समारोह मे अतुल शाह के बोल पत्रकारिता के साथ पीआरओ को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जी एस तिवारी का योगदान

अनपरा/सोनभद्र हिंडालको रेनूसागर पावर डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी पत्रकार जी एस तिवारी के सेवानिवृत होने के बाद काशी मोड़ स्थित डी डी प्लेस होटल पर ऊर्जाचक प्रेस क्लब अनपरा के तत्वधान में पत्रकारों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें जीएस तिवारी को पत्रकारों ने फूल माला,श्रीफल और शाल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल शाह ने अपनी पत्रकारिता के अनुभव को साझा करते हुए जीएस तिवारी को एक बेहतरीन पीआरओ होने के साथ साथ पत्रकार का कार्य करने का अनुभव को साझा करते हुए सभी पत्रकारों को इनसे सीख लेने की बात कही। उन्होंने मीडिया को उन्होंने अवगत कराया की पत्रकार छोटा, बड़ा कोई भी हो किसी के साथ अगर कोई घटना दुर्घटना होनी अनहोनी होती है तो एक मंच पर खड़े होकर उनका सहयोग करें। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे उर्जांचल प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आर पी सिंह ने उन्हें फूल माला अंग वस्त्र देकर इस विदाई समारोह को खुशनुमा बना दिया। आर पी सिंह ने कहा उर्जांचल में एक प्रेस क्लब बनाने का मकसद यही था की एक दूसरे के आपस में परस्पर सहयोग एवं सुख दुख में काम आवे। जीएस तिवारी का व्यवहार व कार्य को देखकर उनसे सिख लेनी चाहिए। आज श्री तिवारी यहां से जा रहे है, ना कि हम लोग से अलग हो रहे हैं। उनका आना-जाना लगा रहेगा। उनके उज्जवल भविष्य एक स्वस्थ्य रहने का ईश्वर से प्रार्थना की। इसके अलावा कार्यक्रम को संजय द्विवेदी, अजय द्विवेदी दरोगा देव यादव ,गोविंद मिश्रा, विक्रम सिंह, रोशन शर्मा, संतोष सोनी, विजय विश्वकर्मा,उमेश सिंह,अशोक गोयल, आदि ने संबोधित करते हुए जीएस तिवारी को उनके कार्य की सराहना करते हुए उनको ऊर्जाचल के एक मिसाल पत्रकार के रूप में याद करते रहने की बात कही इस अवसर पर दर्जनों पत्रकार ने उनको फूल माला से लाद दिया।संचालन चंद्रमोली मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Download App